← All news & events
विश्वकर्मा जयंती

17 Sep 2026, 09:30 — National Public School

Published by National Public School

विश्वकर्मा जयंती

🔱 विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर विशेष संदेश 🔱

आज नेशनल पब्लिक स्कूल में भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती के पावन अवसर पर विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय में उपयोग होने वाले विभिन्न यंत्रों एवं उपकरणों की पूजा-अर्चना की गई। विद्यालय के जनरेटर, कंप्यूटर लैब, कार्यालय में रखे कंप्यूटर तथा भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान की प्रायोगिक प्रयोगशालाओं में रखे विभिन्न वैज्ञानिक उपकरणों एवं यंत्रों का विधि-विधान से पूजन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और सभी ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ पूजा-अर्चना में सहभागिता की।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार जी ने भगवान विश्वकर्मा जी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा को सृजन, निर्माण, शिल्प एवं तकनीकी कौशल का प्रतीक माना जाता है। उनके प्रति श्रद्धा हमें अपने कार्यक्षेत्र, साधनों और उपकरणों का सम्मान करने तथा उन्हें सदुपयोग में लाने की प्रेरणा देती है। शिक्षा के क्षेत्र में भी ज्ञान, विज्ञान, तकनीक और सृजनात्मकता का विशेष महत्व है।


विद्यालय परिवार की ओर से सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं समस्त स्टाफ को विश्वकर्मा जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ।


सादर

प्रबंधन समिति एवं प्रधानाचार्य

नेशनल पब्लिक स्कूल बहेड़ी बरेली 

8393030865

9690272739

Photo gallery