14 Sep 2026, 09:55 — स्कूल
Published by National Public School
🌸 भावभीनी विदाई समारोह 🌸
नेशनल पब्लिक स्कूल, बहेड़ी, बरेली
आज नेशनल पब्लिक स्कूल में हिंदी विषय की पीजीटी शिक्षिका श्रीमती ज्योति चौधरी मैडम के सेवानिवृत्ति के अवसर पर उन्हें अत्यंत सम्मान एवं भावभीनी विदाई दी गई।
श्रीमती ज्योति चौधरी मैडम ने विद्यालय को लगभग 35–36 वर्षों (साढ़े तीन दशक) तक निरंतर, निष्ठापूर्वक एवं समर्पित भाव से अपनी सेवाएँ प्रदान कीं। उन्होंने विद्यालय में किसी को कभी अपना-पराया नहीं समझा और सदैव विद्यालय की उन्नति एवं विद्यार्थियों के हित को सर्वोपरि रखा।
🌺 मैनेजर श्री निरंजन सिंह ने अपने संबोधन में श्री मती ज्योति चौधरी मैडम के कार्यों एवं व्यक्तित्व की सराहना करते हुए उन्हें अत्यंत संवेदनशील, कर्मठ, कार्यनिष्ठ एवं समर्पित शिक्षिका बताया। उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय तक पूरी निष्ठा के साथ विद्यालय की सेवा करना अपने आप में एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है।
🌺 ऑडिटर एडवोकेट श्री सुरेंद्र सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री मती ज्योति चौधरी मैडम एक कुशल नेतृत्व क्षमता वाली शिक्षिका रही हैं। उन्होंने विद्यालय में हेड मिस्ट्रेस (एच.एम.) के दायित्व का भी सफलतापूर्वक निर्वहन किया तथा परीक्षा विभाग सहित विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को पूरी दक्षता के साथ निभाया। उन्होंने कहा कि वे मैडम को लंबे समय से जानते हैं और उनके समर्पित कार्य एवं अनुशासन के वे स्वयं साक्षी रहे हैं।
🌺 प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार ने कहा कि श्री मती ज्योति चौधरी मैडम ने अपने कार्यकाल में सदैव निष्पक्षता, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियाँ निभाईं। परीक्षा विभाग सहित विद्यालय के विभिन्न कार्यों में उन्होंने बिना किसी भेदभाव के अपनी ड्यूटी का निर्वहन किया। उनके कार्यकाल में उनके कार्यों को लेकर कभी कोई शिकायत नहीं रही और विद्यालय की ओर से भी उन्हें कभी किसी प्रकार का नोटिस अथवा प्रतिकूल टिप्पणी प्राप्त नहीं हुई। उनका संपूर्ण सेवाकाल विद्यालय के लिए अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायी रहा।
🎁 सम्मान एवं विदाई
इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से श्रीमती ज्योति चौधरी मैडम को सम्मानस्वरूप पुरस्कार राशि का चेक, राधा-कृष्ण की सुंदर स्मृति-चिह्न/शॉल, पुस्तक एवं अन्य उपहार भेंट किए गए। साथ ही मिठाई का वितरण कर उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखमय भविष्य की मंगलकामना की गई।
विद्यालय परिवार के लिए यह अवसर भावुक क्षणों से भरा रहा। उनकी वर्षों की सेवाएँ सदैव विद्यालय परिवार के लिए स्मरणीय एवं प्रेरणादायी रहेंगी।
🌷 नेशनल पब्लिक स्कूल परिवार श्रीमती ज्योति चौधरी मैडम के दीर्घ, समर्पित एवं गौरवपूर्ण सेवाकाल को सादर नमन करता है तथा उनके सुखद एवं मंगलमय भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करता है। 🌷
इस अवसर पर
मैनेजर श्री निरंजन सिंह,कोषाध्यक्ष श्री गौरव मित्तल, ऑडिटर एडवोकेट श्री सुरेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार सहित समस्त शिक्षकगण एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
— नेशनल पब्लिक स्कूल, बहेड़ी, बरेली
8393030865
9690272739